किसान आंदोलन का शुरुआत से समर्थन किया, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं कर सकता: थरूर

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:07 IST2021-01-26T17:07:21+5:302021-01-26T17:07:21+5:30

Supported the peasant movement from the beginning, but cannot accept anarchy: Tharoor | किसान आंदोलन का शुरुआत से समर्थन किया, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं कर सकता: थरूर

किसान आंदोलन का शुरुआत से समर्थन किया, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं कर सकता: थरूर

नयी दिल्ली, 26 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह द्वारा लाल किले में अपने संगठन का झंडा फहराने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही किसान आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन इस ‘अराजकता’ को वह स्वीकार नहीं कर सकते।

उन्होंने किसानों के एक समूह की ओर से लाल किले पर अपने झंडे फहराने का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘अति दुर्भाग्यपूर्ण। मैंने शुरुआत से ही किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया, लेकिन अराजकता को स्वीकार नहीं कर सकता।’’

लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस पर कोई दूसरा ध्वज नहीं, बल्कि सिर्फ पवित्र तिरंगा लाल किले पर फहरना चाहिए।’’

उल्लेखनीय है कि ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह मंगलवार को लालकिले में घुस गया और राष्ट्रीय राजधानी स्थित इस ऐतिहासिक स्मारक के कुछ गुंबदों पर अपने संगठनों के झंडे लगा दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Supported the peasant movement from the beginning, but cannot accept anarchy: Tharoor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे