लाइव न्यूज़ :

सपा-बसपा गठबंधन पर 'आप' का समर्थन, कहा-  मोदी सरकार को सत्ता में आने से रोकने के लिये सकारात्मक पहल 

By भाषा | Updated: January 12, 2019 20:29 IST

सपा से निष्काषित राज्यसभा के असंबद्ध सदस्य अमर सिंह ने सपा बसपा गठबंधन को भयभीत ‘बुआ बबुआ’ की विकल्पहीनता का परिणाम बताया है। 

Open in App

आप ने देशव्यापी स्तर पर जनता में मोदी सरकार के प्रति घोर निराशा और गुस्से को देखते हुये इस सरकार को सत्ता में फिर से आने से रोकने के लिये सपा बसपा गठबंधन को सकारात्मक पहल बताया है। 

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार को देश की सत्ता से दूर करने के लिये विपक्षी दलों की एकजुटता जरूरी है और इस लिहाज से सपा बसपा गठबंधन सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा ‘‘भाजपा को रोकने के लिये राज्यों की स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर आधारित इस तरह के गठबंधन समय की मांग हैं और इसके अनुरूप विभिन्न राज्यों में इसकी पहल की जा रही है।’’ 

सिंह ने कहा कि अब आने वाले दो तीन महीनों में इस पहल के प्रभाव को देखकर ही इनकी सार्थकता का सही आकलन किया जा सकेगा। 

सपा से निष्काषित राज्यसभा के असंबद्ध सदस्य अमर सिंह ने सपा बसपा गठबंधन को भयभीत ‘बुआ बबुआ’ की विकल्पहीनता का परिणाम बताया है। 

अमर सिंह ने कहा कि अपना वजूद बचाने के लिये संघर्षरत सपा और बसपा के पास हाथ मिलाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि विकल्पहीनता की मजबूरी का यह साथ कारगर साबित नहीं होगा। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)आम आदमी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित