लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक चिकित्सक कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महाराष्ट्र का साथ दें: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:53 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पारिवारिक चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा दे रहे डॉक्टरों से रविवार को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्य का साथ देने तथा घर में पृथक-वास में रह रहे अपने मरीजों को सही उपचार परामर्श देने की अपील की।

निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों एवं कोविड -19 कार्यबल के सदस्यों के साथ डिजिटल संवाद के दौरान ठाकरे ने कहा कि मरीजों को किसी अन्य के बजाय अपने पारिवारिक चिकित्सकों पर अधिक भरोसा करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ घरों में पृथक-वास में रह रहे कोविड-19 मरीजों की उपचार प्रक्रिया तब प्रभावी ढंग से संभाली जा सकती है, यदि पारिवारिक डॉक्टर इस वायरस संबंधी संक्रमण के विरूद्ध लड़ाई से जुड़ जाएं।’’

उन्होंने कहा कि पारिवारिक चिकित्सक कोविड-19 मरीजों की स्थिति, उनकी अन्य गंभीर रोगग्रस्तता, घरों में पृथक-वास के दौरान उनके शरीर में ऑक्सीजन स्तर आदि का मूल्यांकन करके उन्हें अस्पतालों में भर्ती की जरूरत के बारे में प्रभावी तरीके से मार्गदर्शन कर सकते हैं।

ठाकरे ने कहा, ‘‘ यदि घरों में पृथक-वास में बिना लक्षण वाले मरीज का प्रभावी उपचार कर दिया जाता है तो कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की दर को कम करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होने कहा कि पारिवारिक डॉक्टरों को कोविड-19 मरीजों में बढ़ते शर्करा स्तर का खयाल रखना चाहिए और उसे नियंत्रित करने के बारे में परामर्श देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ऐसे चिकित्सकों से अपने आसपास के कोविड-19 केयर सेंटरों से परामर्शदातता के रूप में जुड़ने की भी अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर