लाइव न्यूज़ :

युवाओं के निशुल्क टीकाकरण के लिए करें सहयोग : गहलोत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:37 IST

Open in App

जयपुर, चार मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क टीकाकरण की घोषणा के क्रम में दानदाताओं, भामाशाहों, समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों, कार्मिकों एवं समाज के सभी वर्गो से आर्थिक सहयोग के लिए अपील की है।

गहलोत ने टीकाकरण के लिए अलग से बैंक खाता खोलने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय स्टेट बैंक का जयुपर सचिवालय शाखा में बैंक खाता खोला गया है। सहयोगकर्ता इस विवरण के साथ नकद, चैक एवं इलेक्ट्रानिक माध्यम से इस खाते में सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। इस खाते में प्राप्त दान राशि का प्रयोग केवल युवा वर्ग के निशुल्क टीकाकरण के लिए किया जाएगा।

रेखांकित करते हुए कि राज्य सहित पूरा देश संक्रमण के खतरे से जूझ रहा है गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर कोविड प्रबंधन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा संसाधनों में किसी तरह की कमी नहीं रख रही है, लेकिन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अधिकतम लोगों का टीकाकरण जल्द से जल्द होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को भी निशुल्क टीका लगाए जाने के लिए केन्द्र सरकार से कई बार आग्रह किया था। केन्द्र ने इसे राज्य सरकारों पर छोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में युवा, बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं भी अधिक संख्या में संक्रमित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके चलते राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों की जीवनरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य में इस आयु वर्ग के लोगों का एक मई से निशुल्क टीकाकरण करने और इसपर आने वाले लगभग 2500 करोड़ रुपये का खर्च वहन करने का फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित