पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 2022 तक ग्रामीण परिवारों को नल से जल की आपूर्ति

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:50 IST2021-06-05T22:50:28+5:302021-06-05T22:50:28+5:30

Supply of tap water to rural households by 2022 in Punjab, Haryana, Himachal, J&K, Ladakh | पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 2022 तक ग्रामीण परिवारों को नल से जल की आपूर्ति

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 2022 तक ग्रामीण परिवारों को नल से जल की आपूर्ति

नयी दिल्ली, पांच जून जल शक्ति मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 2022 के अंत तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के सभी गांवों के घरों तक पाइप से पानी की आपूर्ति होगी।

जल जीवन मिशन के लिए इस साल के बजट में 50,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जिसका मकसद 2024 तक ग्रामीण परिवारों को नल से जल की आपूर्ति करना है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह फैसला किया गया है कि पांच उत्तर-पश्चिमी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तेजी से जल जीवन मिशन को लागू किया जाएगा और 2024 के बजाए 2022 के अंत तक नल से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

बयान में कहा गया कि इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 2022 तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने 2021-22 में 8,216.25 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वर्ष 2020-21 में इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को किए गए आवंटन का यह चार गुणा से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Supply of tap water to rural households by 2022 in Punjab, Haryana, Himachal, J&K, Ladakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे