लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार द्वारा ऑक्सीजन उत्पादन इकाई अपने हाथों में लेने से हरियाणा की आपूर्ति प्रभावित नही होगी: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को यह स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार द्वारा ऑक्सीजन उत्पादन इकाई को उसके नियंत्रण में लेने संबंधी अदालत के आदेश से हरियाणा की ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस इकाई से अन्य पड़ोसी राज्यों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती है।

हरियाणा सरकार की तरफ से दायर एक आवेदन पर अदालत ने यह आदेश दिया। हरियाणा सरकार ने अपने आवेदन में उच्च न्यायालय से 27 अप्रैल के उस आदेश को स्पष्ट करने का अनुरोध किया था, जिसमें दिल्ली सरकार को पलवल स्थित 'सेठ एयर' का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का आदेश दिया गया था। इस इकाई से दिल्ली एवं हरियाणा में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा, '' हम यह स्पष्ट करते हैं कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों द्वारा सेठ एयर का नियंत्रण अपने हाथों में लिए जाने के निर्देश का हरियाणा को होने वाली आपूर्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। आवेदन का निपटारा किया जाता है।''

गुरुग्राम के एक अस्पताल के वकील ने कहा कि उन्होंने हरियाणा में स्थित अस्पताल को आवंटन के आधार पर सेठ एयर से होने वाली आपूर्ति के संबंध में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए