लाइव न्यूज़ :

तृणमूल विधायक हत्या मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल, भाजपा नेता मुकुल रॉय को आरोपी बनाया गया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 17:29 IST

Open in App

कोलकाता, पांच दिसंबर कृष्णागंज के तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी ने पूरक आरोप पत्र दायर कर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को आरोपी बनाया है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरक आरोप पत्र शनिवार को नदिया जिले की एक अदालत में दायर किया गया।

उन्होंने कहा कि बिस्वास की हत्या के मामले की जांच के दौरान "षड्यंत्रकारी के रूप में रॉय की सक्रिय भागीदारी, का पता लगा।’’

इससे पहले सीआईडी के अधिकारियों ने इस संबंध में भाजपा नेता से पूछताछ की थी। हालांकि, राज्य एजेंसी ने पिछले साल मई में दायर पहले आरोपपत्र में उन्हें नामजद नहीं किया था।

संपर्क किए जाने पर रॉय ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने कभी भी हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं किया।

रॉय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मेरे खिलाफ कम से कम 45 मामले लंबित हैं। मैं हिंसा की राजनीति में विश्वास नहीं करता और इस तरह की चीजों में कभी शामिल नहीं होता। मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो पुलिस मंत्री भी हैं, को चुनौती देता हूं कि वह लोगों के बीच कहें कि क्या मेरी रूचि इस तरह की है।’’

उन्होंने कहा, "मैं ऐसी चीजों में उस समय भी शामिल नहीं था, जब मैं उनकी (ममता की) पार्टी में था और अब भी नहीं हूं, जब मैं एक अन्य राजनीतिक दल का सदस्य हूं।"

सीआईडी अधिकारियों ने इस मामले के सिलसिले में इस साल सितंबर में दायर एक अन्य पूरक आरोप पत्र में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार को नामजद किया था।

तृणमूल विधायक विस्वास की फरवरी 2019 में नदिया जिले में सरस्वती पूजा कार्यक्रम के दौरान गोली मार कर हत्या की दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos