लाइव न्यूज़ :

सुपरटेक ट्वीन-टावर मामला: उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा के तीन अधिकारियों को निलंबित किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 00:49 IST

Open in App

नोएडा/लखनऊ, तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में सुपरटेक के 40 मंजिला दो इमारतों के अवैध निर्माण में भूमिका रहने को लेकर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) के तीन अधिकारियों को रविवार को निलंबित कर दिया। एक सरकारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी।

वक्तव्य के मुताबिक इस मामले की जांच कर रहे एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने नोएडा के 26 अधिकारियों को दोषी पाया है, जिनमें से 20 सेवानिवृत्त हो चुके हैं, दो की मौत हो चुकी है जबकि चार अभी भी सेवारत हैं।

आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया, " दोषी पाए गए चार सेवारत अधिकारियों में से एक को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। अब तीन अन्य सेवारत अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जा रही है। सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों के खिलाफ भी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।"

गौरतलब है कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने 31 अगस्त को नोएडा सेक्टर 93 ए में निर्माणाधीन रियल्टी ग्रुप सुपरटेक के 40 मंजिला दो इमारतों को इमारत निर्माण संबंधी मानदंडों का उल्लंघन करार देते हुए तीन महीने के भीतर इन्हें ध्वस्त करने के निर्देश जारी किए थे।

उत्तर प्रदेश सरकार के तहत एक औद्योगिक विकास निकाय नोएडा को शीर्ष अदालत की फटकार के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले की जांच के आदेश दिए थे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया था, जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए दो सितंबर को एक एसआईटी का गठन किया गया था।

एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने रविवार को कहा कि उसने निर्देश दिया है कि मामले में शामिल नोएडा के अधिकारियों, चार निदेशकों और सुपरटेक लिमिटेड के दो वास्तुकारों के खिलाफ राज्य सतर्कता आयोग में प्राथमिकी दर्ज की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे