लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ‘अंधविश्वासी’ दंपति को मनोवैज्ञानिक जांच के लिए अस्पताल भेजा गया

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:16 IST

Open in App

चित्तूर (आंध्र प्रदेश), 28 जनवरी आंध्र प्रदेश में कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी दो बेटियों की हत्या करने वाले एक बुजुर्ग दंपति को मनोवैज्ञानिक जांच और इलाज के लिए तिरुपति स्थित एक सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया है।

वी पुरुषोत्तम और उनकी पत्नी पद्मजा को मंगलवार को मदनपल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

पुरुषोत्तम, विज्ञान में डॉक्टरेट हैं और पद्मजा ने स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है तथा उन्होंने स्वर्ण पदक भी हासिल किया था।

मदनपल्ली उप जेल के अधीक्षक रामकृष्ण यादव के अनुसार एक चिकित्सक ने बुधवार को दंपति की जांच की थी और कहा था कि माता-पिता अंधविश्वास से पीड़ित हो सकते हैं और उनके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का आकलन किये जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने चिकित्सक की राय के बारे में एक स्थानीय अदालत को सूचित किया। अदालत ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो जेल प्रशासन जांच और उपचार के लिए उन्हें अस्पताल भेजने का निर्णय ले सकता है।’’

यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इसलिए हम उन्हें तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल भेज रहे हैं।’’

गौरतलब है कि दंपति ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण 25 जनवरी को मदनपल्ली में 20 से 25 साल की उम्र की अपनी दो बेटियों की ‘हत्या’ कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल