सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘‘ अन्नाथे’’ रिलीज हुई

By भाषा | Updated: November 4, 2021 15:06 IST2021-11-04T15:06:22+5:302021-11-04T15:06:22+5:30

Superstar Rajinikanth's film "Annathe" released | सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘‘ अन्नाथे’’ रिलीज हुई

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘‘ अन्नाथे’’ रिलीज हुई

चेन्नई, चार नवंबर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘‘अन्नाथे’’ तमिलनाडु और अन्य जगहों में बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रजनीकांत के प्रशंसक अपने चहेते कलाकार की फिल्म देखने बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।

रजनीकांत के प्रशंसकों ने कहा कि यह एक पारिवारिक फिल्म है,जो भाई-बहन की कहानी पर आधारित है। उनके अनुसार इस फिल्म से अभिनेता की पुरानी फिल्म ‘‘ मुल्लुम मालारम’’ की यादें ताजा हो गईं,जो कि भाई-बहन के बीच प्रेम की कहानी पर आधारित थी।

इस फिल्म के संगीतकार हैं डी इम्मान, गीत के बोल लिखे हैं विवेक ने और फिल्म का निर्देशन किया है शिवा ने, जो व्यावसायिक तमिल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म समीक्षक एम भरत कुमार ने कहा कि 26 साल बाद रजनीकांत की फिल्म दीपावली पर रिलीज हुई है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘ 1995 में दीपावली पर ‘मुथु’ रिलीज हुई थी। रजनीकांत ने अन्नाथे में बेहतरीन अभिनय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Superstar Rajinikanth's film "Annathe" released

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे