लाइव न्यूज़ :

अमेठी में रेमडेसिविर इंजेक्शन का पांच हजार रुपये लेते वीडियो वायरल होने पर अधीक्षक को हटाया

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:20 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), नौ मई अमेठी के संयुक्त जिला चिकित्सालय के अधीक्षक का कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के तीमारदारों से रेमडेसिविर इंजेक्शन का कथित रूप से पांच हजार रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने पर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) ने उनको अधीक्षक पद से हटा दिया है और मामले की जांच का आदेश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक कोविड अस्पताल एल-टू संयुक्त जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एके अजीजी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके स्थान पर डॉ. आरपी गिरि को प्रभार सौंपा गया था। आरोपों के अनुसार अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने के लिए डॉ. आरपी गिरि तीमारदारों से पांच-पांच हजार रुपये ले रहे थे जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

सीएमओ अमेठी डॉ आशुतोष दूबे ने बताया कि मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉ. गिरि को पद से हटा दिया गया है।

मामले की जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामप्यारे और डॉ. नवीन कुमार मिश्रा को सौंपी गयी है। जांच रिर्पोट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

वहीं आरोपी डॉ गिरि ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू