लाइव न्यूज़ :

दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच अचानक पहुंचे पुलिस अधीक्षक, बांटी खुशियां

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:48 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), पांच नवंबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दीपावली के उल्लास में खलल न पड़े इसके लिए अपने-अपनों की खुशी छोड़कर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने खुद मौके पर पहुंच कर मिठाई दी तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा।

दीपावली के पर्व पर चौराहों पर तथा गश्त में तैनात पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने खुद पहुंचकर मिठाई खिलाई, वहीं उनकी पत्नी देवी आनंद ने महिला पुलिसकर्मियों को गले लगाकर दीपावली की खुशियां बांटी।

पुलिस अधीक्षक आनंद ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया, "हर किसी की इच्छा होती है कि वह त्यौहार अपने परिवार के साथ मिलकर मनाए लेकिन हमारे पुलिसकर्मी आम जनता की खुशी में खलल न पड़े इसके लिए अपनी खुशी छोड़ कर पूरी मुस्तैदी से त्यौहारों के दौरान ड्यूटी करते हैं। उनके मन में कहीं ना कहीं एक कसक जरूर रहती है कि काश हम भी अपने परिवार के साथ ही दीवाली मना पाते।"

आनंद ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख होने के नाते उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अपने मातहत पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली मनाने का फैसला किया और पत्नी देवी आनंद को लेकर शहर में निकले तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिठाई देकर खुशी मनाई।

पुलिस अधीक्षक की पत्नी देवी आनंद ने बताया कि पुरुषों की तरह कुछ महिला पुलिसकर्मी भी दीपावली के मौके पर अपने परिवारों से दूर रहकर ड्यूटी कर रही थी। उन्होंने उन्हें गले लगा कर दीपावली की बधाई दी तो उनकी आंखें छलक गई।

पुलिस अधीक्षक और उनकी पत्नी ने जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर वहां ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच मिठाई वितरित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटT20 World Cup 2026: 49 दिन बाद टी20 विश्व कप, 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत-श्रीलंका में खेला जाएगा, 2024 के बाद 2026 में फाइनल खेलेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका?

क्रिकेटआईएलटी20 इतिहास में पहली बार, दुबई कैपिटल्स ने शारजाह वॉरियर्स को 63 रन से हराया, मोहम्मद नबी ने किया कारनामा, 19 गेंद, 38 रन के बाद 4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल