लाइव न्यूज़ :

बिहार: मनचलों ने गर्ल्‍स हॉस्‍टल में घुसकर छात्राओं को लाठी-डंडे से पीटा, 34 घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 7, 2018 15:00 IST

छात्रावास (हॉस्‍टल) की दीवारों पर गंदी बातें लिख देते थे। जब इन हरकतों का छात्राओं ने विराध किया तो इन मनचलों ने हॉस्टल में घुसकर छात्राओं के साथ मारपीट की है।

Open in App

बिहार में मनचलों और बदमाशों के हौसलों का क अंदर तक हिला देने का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार मनचले यहां खुलेआम लड़कियों से छेड़खानी और मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे।  छात्रावास (हॉस्‍टल) की दीवारों पर गंदी बातें लिख देते थे। जब इन हरकतों का छात्राओं ने विराध किया तो इन मनचलों ने हॉस्टल में घुसकर छात्राओं के साथ मारपीट की है।

 इस दौरान 34 छात्राएं  करीब घायल हुई हैं जिनको इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वहीं, खबर के अनुसार इनमें एक दर्जन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय (स्‍कूल) की है। इतना सब होने के बाद भी मामले को लेकर केस दर्ज नहीं किया गया है।घटना के बाद देर रात स्थानीय विधायक और सांसद रंजीत रंजन छात्राओं को देखने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

जानें क्या है मामला

इस पूरी घटना की शुरुआत उस समय हुई जब कस्तूरबा हाई स्कूल में छात्राएं खेल रही थी तभी कुछ लड़कों ने अभद्र टिप्पणी की और स्कूल की दीवार पर अपशब्द लिखे। जिसका छात्राओं ने विराध किया। ऐसे में तिलमिलाए लड़कों ने इसकी जानकारी गांव में दी और जिसके बाद दर्जनों लोग छात्रावास पहुंचे और लड़कियों की पिटाई कर दी। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने घटना के संबंध में कहा है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा,अखबार खोलते ही बिहार में #NitishKaAatankRaj पढ़ना पड़ता है. चारों तरफ़ लूट, हत्या, बलात्कार, व्याभिचार, अपहरण के आतंक का तमाशा दिखना शुरू हो जाता हैं। उन्होंने कहा, बिहार में सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में घुसकर असामाजिक तत्वों द्वारा हॉस्टल में रहने वाली 34 छात्राओं को बुरे तरीके से मारा-पीटा गया है। बेख़ौफ गुंडों की मार से घायल सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सरकार नरम है, अपराध चरम पर है।

टॅग्स :बिहारनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी