लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः ''सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे'', प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किया हमला, इंसाफ की लड़ाई खुद लड़ना होगा...

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:31 IST

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर देश को जातिवाद और धर्म की राजनीति से निकालकर विकास की राजनीति की ओर ले जाना है तो महिलाओं को आगे बढ़ना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला ही दूसरी महिला का दर्द समझ सकती है। चित्रकूट के ऐतिहासिक भगवान मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा—अर्चना की। पार्टी के सत्ता में आने पर 20 लाख नये रोजगार दिये जाएंगे, जिनमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की होगी।

चित्रकूटःकांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को महिलाओं से अपने इंसाफ की लड़ाई खुद लड़ने के लिये तैयार होने का आह्वान करते हुए, एक कविता लाइन दोहराई, ''सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे।''

प्रियंका ने चित्रकूट में पार्टी द्वारा आयोजित संवाद 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के दौरान महिलाओं से बातचीत में उनसे अपने प्रति होने वाले अन्याय के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान करते हुए कवि पुष्यमित्र उपाध्याय की कविता ''सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे'' का हवाला दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘''सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो, अब गोविंद न आएंगे। कब तक आस लगाओगी तुम बिके हुए अखबारों से, कैसी रक्षा मांग रही हो दु:शासन दरबारों से।'' उन्होंने देश को धर्म और जाति की राजनीति से निकालकर विकास की सियासत की ओर ले जाने के लिये महिलाओं के आगे आने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, ''अगर देश को जातिवाद और धर्म की राजनीति से निकालकर विकास की राजनीति की ओर ले जाना है तो महिलाओं को आगे बढ़ना पड़ेगा।''

आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के कांग्रेस के फैसले का जिक्र करते हुए प्रियंका ने इसे महज एक शुरुआत करार दिया और कहा कि एक महिला ही दूसरी महिला का दर्द समझ सकती है। जब एक महिला विधायक बनकर सदन में जाएगी तो वह महिलाओं के लिये उचित नीतियां बनवा सकेगी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''राजनीति में करुणा भाव लाने, हिंसा और क्रूरता को खत्म करने के लिये आप अपनी सभी बहनों को समझाइये कि इस बार महिला प्रत्याशियों की मदद करना है, ताकि हम राजनीति, समाज और देश को बदलें।'' उन्होंने कहा कि महिलाएं आंख बंद करके महिला प्रत्याशियों को वोट दें, क्योंकि वे ही महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ेंगी। राजनीति में आपकी भागीदारी अब सुनिश्चित है।

कांग्रेस ने महिलाओं को भागीदारी दिलाने की जो पहल की है, उसका अंत नहीं हो सकता। आने वाले समय में दूसरी पार्टियों को भी मजबूरन महिलाओं को भागीदारी देनी पड़ेगी। कांग्रेस महासचिव ने शाहजहांपुर में गत नौ नवंबर को दौरे पर आये मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताने की कोशिश कर रही आशा स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित बल प्रयोग का जिक्र करते हुए कहा, ''जब आपका लगातार शोषण हो रहा है, तब आप आपको पीटने वालों से हक मांगेंगे तो वो कभी नहीं मिलेगा।

आपको अपने हक के लिये लड़ना पड़ेगा। जो सरकार आपके लिये कुछ नहीं कर रही है तो उसे आगे क्यों बढ़ाना है।'' प्रियंका ने कांग्रेस के चुनावी वादे गिनाते हुए कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर 20 लाख नये रोजगार दिये जाएंगे, जिनमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की होगी। 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। लड़कियों को पढ़ने के लिये स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। इससे पहले प्रियंका ने चित्रकूट के ऐतिहासिक भगवान मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा—अर्चना की। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!