लाइव न्यूज़ :

कार्तिक आर्यन के साथ ‘शहजादा’ में दिखेंगे सनी हिंदुजा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:43 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर ‘‘द फैमिली मैन’’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता सनी हिंदुजा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘‘शहजादा’’ फिल्म में काम करेंगे।

एक्शन से भरपूर, संगीत और पारिवारिक फिल्म ‘‘शहजादा’’ का निर्देशन रोहित धवन ने किया है।

टीवीएफ की ‘‘एस्पीरेंट्स’’ सीरीज से लोकप्रियता हासिल करने वाले हिंदुजा ने अपने जन्मदिन पर नयी फिल्म के बारे में खबर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

अभिनेता ने फिल्म के क्लैपबोर्ड पकड़ते हुए खिंचवाई अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘मैंने सोचा कि चलो अपना जन्मदिन धमाके के साथ शुरू किया जाए। शहजादा का हिस्सा बनकर बहुत खुश और उत्साहित हूं।’’

बहरहाल, अभिनेता ने अपनी भूमिका के बारे में जानकारी नहीं दी है।

टीम ने इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू की थी और आर्यन ने इस महीने की शुरुआत में फिल्म के पहले हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।

‘शहजादा’ में परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी हैं। भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल के प्रोडक्शन वाली यह फिल्म चार नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया