लाइव न्यूज़ :

सूरज बड़जात्या की फिल्म से होगी सनी देओल के छोटे बेटे के फिल्मी करियर की शुरुआत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 15:26 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल फिल्म निर्माता सूरज आर बड़जात्या की अगली फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।

इस फिल्म से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या लेखक और निर्देशक के तौर पर करियर शुरू कर रहे हैं। यह फिल्म सूरज बड़जात्या की प्रोडक्शन कंपनी 'राजश्री प्रोडक्शन' की 59वीं फिल्म होगी।

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ‘पल पल दिल के पास’ से फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। राजवीर ने ब्रिटेन में थियेटर की पढ़ाई की है और सहायक निर्देशक के रूप में वह काम कर चुके हैं। वह रंगमंच और फिल्म निर्देशक फिरोज अब्बास खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब्बास ‘मुगल-ए-आजम’ और ‘तुम्हारी अमृता’ जैसे नाटकों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं।

अवनीश ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में राजवीर को लेने का निर्णय इसलिए किया क्योंकि वह मेहनती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इस फिल्म के बारे में जितनी ज्यादा बातें की, उतना मैं राजवीर को इस फिल्म के नायक के रूप में देखने लगा।’’

अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इसकी शूटिंग इस साल जुलाई से शुरू होने की संभावना है और 2022 में यह रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां