लाइव न्यूज़ :

मुशि्कल में फिल्म अभिनेता सनी देओल, चुनावी खर्च 70 लाख रुपये की सीमा से ‘ज्यादा’, नोटिस जारी

By भाषा | Updated: June 19, 2019 20:16 IST

गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त विपुल उज्ज्वल ने देओल को अपने चुनाव खर्च खाते का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किया। उज्ज्वल ने कहा, ‘‘पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपये से अधिक था।’’ देओल ने गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेओल ने गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से हराया था।उन्होंने कहा कि देओल को खातों का वास्तविक ब्योरा पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है।

फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा के सांसद सनी देओल से हालिया लोकसभा चुनाव में अपने खर्च का ब्योरा देने को कहा गया है क्योंकि पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपये की वैधानिक सीमा से अधिक था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।  

गुरदासपुर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त विपुल उज्ज्वल ने देओल को अपने चुनाव खर्च खाते का ब्योरा देने के लिए नोटिस जारी किया। उज्ज्वल ने कहा, ‘‘पता लगा कि उनका चुनावी खर्च 70 लाख रुपये से अधिक था।’’

देओल ने गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ को 82,459 मतों के अंतर से हराया था। उज्ज्वल ने चुनाव खर्च के आंकड़े पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक गणना के अनुसार, देओल का चुनावी खर्च 86 लाख रुपये पाया गया।

उज्ज्वल ने कहा कि देओल के चुनाव खर्च की राशि ‘‘अंतिम’’ आंकड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि देओल को खातों का वास्तविक ब्योरा पेश करने के लिए नोटिस जारी किया है। उज्ज्वल ने कहा कि अधिक खर्च पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। 

 

 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलसनी देओलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह