Sunita Williams updates: ‘स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया?, भारत की बेटी सुनीता विलियम्स पर गर्व, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 13:27 IST2025-03-19T13:26:26+5:302025-03-19T13:27:16+5:30

Sunita Williams live updates: नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहे नासा के अंतरिक्षयात्री विलियम्स और बुच विल्मोर बुधवार तड़के धरती पर लौट आए।

Sunita Williams live updates earth missed you Proud India's daughter Sunita Williams President Draupadi Murmu and PM Narendra Modi congratulated see video watch | Sunita Williams updates: ‘स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया?, भारत की बेटी सुनीता विलियम्स पर गर्व, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

file photo

Highlightsजुनून से मिलती है और प्रौद्योगिकी दृढ़ता से मिलती है, तो क्या होता है।सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना है।एक पथप्रदर्शक और आदर्श सुनीता विलियम्स ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण पेश किया है।

Sunita Williams live updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारत की बेटी सुनीता विलियम्स तथा उनके साथी अंतरिक्षयात्रियों की धरती पर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने वाली पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प, मिल-जुलकर काम करने की भावना और असाधारण साहस की कहानी है। मैं उनके अटूट संकल्प को सलाम करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’ नौ महीने से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहे नासा के अंतरिक्षयात्री विलियम्स और बुच विल्मोर बुधवार तड़के धरती पर लौट आए।

  

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘नासा के ‘क्रू9’ मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी को सफल बनाने वाली पूरी टीम को बधाई। भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्षयात्रियों ने अपनी दृढ़ता, समर्पण और कभी हार न मानने की भावना से सभी को प्रेरित किया है।’’ विलियम्स के पिता दीपक पांड्या मूल रूप से गुजरात के मेहसाणा जिले के गांव झूलासन से थे और 1957 में अमेरिका चले गए थे।

पृथ्वी ने आपको याद किया: प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता विलियम्स और अन्य के धरती पर लौटने पर कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और ‘क्रू-9’ के सदस्यों का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लंबे समय बाद पृथ्वी पर लौटने पर स्वागत किया और कहा कि उनका अटूट दृढ़ संकल्प लाखों लोगों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया।’’

नासा से जुड़े अंतरिक्ष यात्री विलियम्स, निक हेग और बुच विल्मोर तथा रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव बुधवार तड़के स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर लौट आए। यह यान समुद्र में फ्लोरिडा के तलाहासे अपतटीय क्षेत्र में उतरा। मोदी ने कहा, ‘‘यह धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा थी।

सुनीता विलियम्स और ‘क्रू़9’ अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया कि दृढ़ता का असली मतलब क्या है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।’’ उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक पथप्रदर्शक और आदर्श सुनीता विलियम्स ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण पेश किया है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हमें उन सभी पर गर्व है, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और प्रौद्योगिकी दृढ़ता से मिलती है, तो क्या होता है।’’

Web Title: Sunita Williams live updates earth missed you Proud India's daughter Sunita Williams President Draupadi Murmu and PM Narendra Modi congratulated see video watch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे