लाइव न्यूज़ :

सुनील कुमार बंसल होंगे ओडिशा के नये डीजीपी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:46 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 दिसंबर ओडिशा सरकार ने सुनील कुमार बंसल को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। ओडिशा के गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

बंसल 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं और वह मौजूदा डीजीपी अभय का स्थान लेंगे।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ''श्री सुनील कुमार बंसल जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत विशेष निदेशक, आईबी मुख्यालय, नयी दिल्ली में तैनात हैं, उन्हें ओडिशा के पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया जाता है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने के दिन की तारीख से दो साल की अवधि के लिए होगा।''

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अभय के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति के बाद बंसल पदभार संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू