लाइव न्यूज़ :

इंदिरा की पुण्यतिथि पर अखबारों में विज्ञापन नहीं देने पर सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:39 IST

Open in App

चंडीगढ़,31 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर समाचार पत्रों में उनकी याद में विज्ञापन जारी करने में कथित तौर पर नाकाम रहने को लेकर रविवार को पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी नीत सरकार की आलोचना की।

जाखड़ ने एक ट्वीट में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पिछले साल (तत्कालीन मुख्यमंत्री) अमरिंदर सिंह नीत कांग्रेस सरकार के तहत जारी पंजाब सरकार के एक विज्ञापन को संलग्न किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ‘आयरन लेडी ऑफ इंडिया’ को इतिहास से मिटाना चाहती है लेकिन क्या हमारे पास पंजाब में अब कांग्रेस की सरकार नहीं है।’’

जाखड़ ने एक अन्य ट्वीट में दिल्ली कांग्रेस की नयी कार्यकारिणी समिति में एक स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर जगदीश टाइटलर की नियुक्ति की ओर इशारा किया और हैरानगी जताई कि इंदिरा को याद करने के लिए (पंजाब) सरकार का विज्ञापन नहीं जारी करने का क्या इससे कोई संबंध है।

उन्होंने कहा, ‘‘या फिर यह दो दिन पहले हुई नियुक्ति के आलोक में-- दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है--का मामला है।

टाइटलर का नाम 1984 के सिख विरोधी दंगों के सिलसिले में आया था।

जाखड़ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘...मैं जानता हूं कि कैप्टन साब (अमरिंदर) पिछले साल के पंजाब सरकार के इस विज्ञापन का मेरे द्वारा इस्तेमाल किये जाने को अन्यथा नहीं लेंगे।’’

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल जैसे विपक्षी दलों ने टाइटलर की नियुक्ति पर चन्नी नीत सरकार पर निशाना साधा है।

भाजपा नेता तरुण चुघ ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को यह स्पष्ट करने को कहा था कि क्या उन्होंने दिल्ली कांग्रेस की नई कार्यकारिणी समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में जगदीश टाइटलर के नाम का समर्थन किया था।

वहीं, शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने चन्नी से पंजाब वासियों को यह बताने को कहा कि उन्होंने कांग्रेस की प्रतिष्ठित समिति में टाइटलर की नियुक्ति को सहमति क्यों दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता