लाइव न्यूज़ :

सुनील अरोड़ा होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 2 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार

By भाषा | Updated: November 27, 2018 05:40 IST

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि रावत का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

Open in App

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। वह निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओ. पी. रावत का स्थान लेंगे। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि रावत का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुयी थी।

समझा जाता है कि विधि मंत्रालय ने सोमवार को अरोड़ा की नियुक्ति को सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उसे अनुसंशा के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा है।

मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अरोड़ा की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की अधिसूचना जल्द जारी की जायेगी।

राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वह वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं। वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे।

टॅग्स :चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया