Sunetra Pawar Oath Ceremony: राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले सुनील तटकरे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2026 15:46 IST2026-01-31T14:59:05+5:302026-01-31T15:46:35+5:30

Sunetra Pawar Oath Ceremony: सुनेत्रा पवार सर्वसम्मति से राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गईं। 

Sunetra Pawar Oath Ceremony Sunetra Pawar elected NCP Legislative Party Leader take oath Deputy CM today Sunil Tatkare met Chief Minister Devendra Fadnavis | Sunetra Pawar Oath Ceremony: राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले सुनील तटकरे

photo-ani

Highlightsसुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त करने संबंधी पत्र सौंपा।बैठक स्थानीय निकाय चुनावों के लिए गठबंधन पर थी।एक कृषि प्रदर्शनी के बाद हुई चाय पर चर्चा का है।

मुंबईः दिवंगत अजित पवार की पत्नी और राज्ससभा सांसद सुनेत्रा पवार एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं और आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने के गलिए तैयार हैं। मुंबई में विधान भवन में अजित पवार के कक्ष में राकांपा विधायक दल की बैठक शुरू हुई, जिसमें नए नेता का चुनाव किया गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख सुनील तटकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता नियुक्त करने संबंधी पत्र सौंपा।

राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार को उनके पति व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के तीन दिन बाद शनिवार को महाराष्ट्र में सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक दल की नेता चुना गया। सुनेत्रा पवार को आज राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

राकांपा विधायक दल की नेता के रूप में सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल ने किया और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने इसका समर्थन किया। दक्षिण मुंबई में विधान भवन परिसर के भूतल पर स्थित दिवंगत अजित पवार के कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई।

बारामती में 28 जनवरी को हुई एक विमान दुर्घटना में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रहे अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। बैठक के दौरान सुनेत्रा पवार ने अपने दिवंगत पति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके छोटे बेटे जय भी इस अवसर पर मौजूद थे। विधान भवन में प्रवेश करते समय कई मंत्री और विधायक भावुक दिखाई दिए।

लोक भवन ने पुष्टि की है कि सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। सुनेत्रा पवार ने साल 2024 में बारामती से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, उन्हें अपनी ननद और राकांपा (एसपी) की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुनेत्रा पवार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं।

सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तटकरे ने संवाददाताओं से कहा कि विधायक दल की बैठक अपराह्न में हुई। सुनेत्रा को विधायक दल का नेता घोषित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘बैठक के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस से मिले और उन्हें (विधानसभा दल के नेता के रूप में) उनकी नियुक्ति के संबंध में पत्र सौंपा, ताकि (उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ ग्रहण के लिए) अग्रिम प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।’’

बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में 66 वर्षीय अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार अगले दिन राजकीय सम्मान के साथ किया गया। तटकरे ने कहा कि दिवंगत अजित पवार की अस्थियों को राज्य के सभी तालुकों में ले जाया जाएगा, ताकि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

हालांकि, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राकांपा के दोनों गुटों के विलय की चर्चा पर टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, “शरद पवार और अजित पवार की 17 जनवरी की बैठक का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह बारामती में एक कृषि प्रदर्शनी के बाद हुई चाय पर चर्चा का है। अजित दादा ने खुद मीडिया को बताया था कि यह बैठक स्थानीय निकाय चुनावों के लिए गठबंधन पर थी।”

Web Title: Sunetra Pawar Oath Ceremony Sunetra Pawar elected NCP Legislative Party Leader take oath Deputy CM today Sunil Tatkare met Chief Minister Devendra Fadnavis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे