लाइव न्यूज़ :

सुंदरलाल बहुगुणा को ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए: केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 15, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मांग की कि दिवंगत पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए।

जानेमाने पर्यावरणविद एवं उत्तराखंड में (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था)‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता बहुगुणा का 21 मई को निधन हो गया था। ‘चिपको आंदोलन’ वन संरक्षण अभियान था जो 1973 में शुरू किया गया था।

केजरीवाल ने कहा कि वह इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया और बहुगुणा की तस्वीर का अनावरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना चेहरा थे और उनके जीवन का हर पल लोगों को प्रेरित करने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं