नोएडा में सुंदर भाटी गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 14:16 IST2021-06-24T14:16:09+5:302021-06-24T14:16:09+5:30

Sunder Bhati gang crook arrested in Noida | नोएडा में सुंदर भाटी गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में सुंदर भाटी गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 24 जून नोएडा पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के एक बदमाश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार बरामद किये हैं। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

थाना बिसरख की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को थाना बिसरख पुलिस ने सतीश को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा व कारतूस बरामद किये हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के गिरोह के लिए काम करता था। उस पर पूर्व में लूटपाट, हत्या सहित कई आरोपों में मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sunder Bhati gang crook arrested in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे