लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद रविवार को अधिकतम घरेलू हवाई यातायात देखा गया : सिंधिया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि केंद्र की रचनात्मक नीतियों के कारण, पिछले साल कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से घरेलू हवाई यातायात रविवार को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि भारत में रविवार को 2,372 उड़ानों में कुल 3,27,923 हवाई यात्रियों ने सफर किया।

महामारी से पहले भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की दैनिक संख्या करीब 4.25 लाख थी।

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के तहत देश भर में सभी निर्धारित घरेलू उड़ानों को 25 मार्च 2020 से 25 मई 2020 तक के लिये स्थगित कर दिया था।

सिंधिया ने सोमवार को ट्वीट किया, “सरकार की रचनात्मक नीतियों की वजह से घरेलू हवाई यातायात ने महामारी से बाद से उच्चतम स्तर देखा है।”

उन्होंने कहा, “भारत में नागर विमानन क्षेत्र अभूतपूर्व चुनौतियों के बीच फल-फूल रहा है और हम यथाशीघ्र सामान्य स्थिति में लौटने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”

सरकार ने जब 25 मई, 2020 को निर्धारित घरेलू सेवाओं को फिर से शुरू किया तो उसने एयरलाइनों को अपनी पूर्व-कोविड घरेलू उड़ानों में से केवल 33 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी थी।

यह क्षमता समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती गई। अंततः 12 अक्टूबर को केंद्र ने घोषणा की कि एयरलाइंस 18 अक्टूबर से बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के घरेलू उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos