लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर हत्याकांड: कोर्ट ने शशि थरुर को सबूत सौंपने का दिया आदेश दिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 3, 2018 19:11 IST

Open in App

राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने सुनंदा पुष्कर मौत के मामले में पुलिस को कुछ दस्तावेज कांग्रेस नेता शशि थरूर को सौंपने के निर्देश दिए. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने यह निर्देश तब पारित किया जब थरूर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पहवा ने बताया कि अभियोजन की ओर से मुहैया कराए गए कुछ इलेक्ट्रानिक सबूत अच्छी स्थिति में नहीं हैं.

पुलिस की ओर से मामले की पैरवी कर रहे लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि थरूर को ताजा प्रतियां दी जाएंगी. इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख एक दिसंबर तय की. सबूतों में कई दस्तावेज शामिल हैं और इनमें मामले के कई गवाहों के दर्ज बयान भी हैं.

बता दें कि पुष्कर शहर के एक लक्जरी होटल स्थित एक सुइट में 17 जनवरी 2014 की रात में मृत मिली थीं. थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा होटल में रह रही थी क्योंकि थरूर का सरकारी बंगले का जीर्णोद्धार चल रहा था. अदालत ने थरूर की ओर से दायर एक अर्जी पर दिल्ली पुलिस को आरोप पत्र के साथ विभिन्न दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया था जिसमें गवाहों के बयान भी शामिल हैं.

तिरूवनंतपुरम से सांसद थरूर को गत सात जुलाई को तब नियमित जमानत प्रदान कर दी गई थी जब वह अपने खिलाफ जारी समन का पालन करते हुए अदालत के समक्ष पेश हुए थे.

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह