लाइव न्यूज़ :

सुमना में हिमस्खलन, सभी 15 शवों की शिनाख्त, चमोली डीएम ने कहा- मरने वाले सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले थे

By भाषा | Updated: April 27, 2021 22:18 IST

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि सुमना में जो आपदा आई है उसमें 384 लोग सुरक्षित पाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 15 शव बरामद किए गए हैं।कल शवों को झारखंड भेजा जा सकता है।हम झारखंड सरकार के संपर्क में हैं।

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में हिमस्खलन स्थल पर लापता मजदूरों की तलाश के लिए अभियान मंगलवार को भी जारी रहा, जबकि अब तक बरामद सभी 15 शवों की शिनाख्त हो चुकी है।

शुक्रवार को हुए हादसे के बाद मिले सभी मजदूरों के शवों का जोशीमठ में पोस्टमार्टम करने के बाद चमोली जिला प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित रखने के लिए एम्बाल्मिंग हेतु श्रीनगर गढ़वाल अस्पताल भेज दिया गया। चमोली के जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि अब तक मिले सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन के ये सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले थे। जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों तक शव पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार से बात की गई है और सीमा सडक संगठन के माध्यम से बुधवार तक सभी शवों को झारखंड सरकार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मलारी से सुमना तक सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को सुमना के पास हिमनद टूटने से सीमा सडक संगठन के दो कैंप इसकी चपेट में आ गए थे जिससे वहां काम कर रहे मजदूर बर्फ में दब गए थे जिनकी खोजबीन के लिए यहां सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन तथा जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

मलारी गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर सुमना धौलीगंगा नदी से निकलने वाली दो धाराओं, गिरथीगाड और किओगाठ के संगम पर स्थित है और हिमस्खलन के समय मौके पर सीमा सड़क संगठन का निर्माण कार्य चल रहा था जहां मजदूर काम कर रहे थे ।

टॅग्स :उत्तराखण्डझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू