लाइव न्यूज़ :

कैलाश गहलोत के खिलाफ मानहानि मामले में विजेन्दर गुप्ता को समन

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर राजधानी की एक निचली अदालत ने केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) नेता कैलाश गहलोत द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक विजेन्दर गुप्ता को सोमवार को समन जारी किया ।

गुप्ता ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में कथित घोटाले का आरोप लगाया था, जिसके बाद गहलोत ने आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि भाजपा नेता ने राजनीतिक लाभ के लिए उनकी छवि बिगाड़ने का अपराध किया है।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि गुप्ता को अभियुक्त के तौर पर समन करने के लिए प्रथम-दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मौखिक दलीलों, रिकॉर्ड पर लाये गये दस्तावेज और समन से पहले शिकायतकर्ता एवं उनके गवाहों के बयान से साबित किये जाने के आधार पर इस अदालत का सुविचारित मत है कि अभियुक्त विजेन्दर गुप्ता ने प्रथम-दृष्टया भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं- 499, 500 और 501 (सभी मानहानि से संबंधित) के तहत सजा के प्रावधानों वाला अपराध किया है।‘‘

गुप्ता को 16 नवम्बर को तलब किया गया है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गहलोत ने अपनी शिकायत में कहा था कि गुप्ता ने जान बूझकर और कुत्सित इरादों से उन्हें अपमानित किया और राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि गुप्ता ने, मौखिक रूप से और लिखित में भी, उनके खिलाफ अपमानजनक, निंदनीय, शरारतपूर्ण और झूठे आरोप लगाये। शिकायत में कहा गया है कि ‘‘दिल्ली के निवासियों को बड़ी राहत देने की सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना’’ को रोकने के लिए अभियुक्त द्वारा ‘अपमानजनक और निंदनीय’ आरोप लगाए गए थे।

याचिका में आरोप लगाया गया है, ‘‘आरोपी ने दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए सबक सिखाने के इरादे से शिकायतकर्ता के खिलाफ अपमानजनक, गलत और झूठे आरोप लगाए।’’

इसमें दावा किया गया है कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बावजूद गुप्ता ने लो-फ्लोर बसों की खरीद के संबंध में परिवहन मंत्री की ईमानदारी पर संदेह करते हुए बेरोकटोक ट्वीट किए थे।

इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने बसों के लिए निविदा जारी की थी और तय प्रक्रिया के बाद टाटा कंपनी को ऑर्डर दिया गया था लेकिन अनावश्यक आरोप लगाए गए।

दोषी पाए जाने पर गुप्ता को अधिकतम दो साल जेल की सजा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है