लाइव न्यूज़ :

मानहानि के मामले में नेटफ्लिक्स के निदेशक समेत तीन लोगों को समन जारी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:56 IST

Open in App

लखनऊ, 13 अक्टूबर लखनऊ की एक विशेष अदालत ने एक वेब सीरीज के जरिए सहारा इंडिया कंपनी और उसके मुखिया सुब्रत राय की छवि कथित तौर पर धूमिल करने के आरोप वाली याचिका पर बुधवार को नेटफ्लिक्स के निदेशक अभिषेक नाग समेत तीन लोगों को समन जारी किया।

विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कस्टम) सुनील कुमार की अदालत में सहारा इंडिया तथा उसके कर्मचारियों द्वारा दायर याचिका पर नेटफ्लिक्स के निदेशक अभिषेक नाग और 'बैड बॉयज बिलेनियर इंडिया' वेब सीरीज के निर्देशक निक रीड और निर्माता रेवा शर्मा को समन जारी करते हुए 15 नवंबर को अदालत में तलब किया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में दायर शिकायत और गवाहों गुलाम जीशान तथा भुवनेश मणि त्रिपाठी के बयानों के आधार पर तीनों अभियुक्तों के खिलाफ प्रथम दृष्ट्या मानहानि का मामला बनता है।

इस मामले में दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभियुक्तों ने सहारा इंडिया कंपनी और उसके मुखिया सुब्रत राय की छवि को धूमिल करने के इरादे से पांच अक्टूबर 2020 को नेटफ्लिक्स पर एक वृत्तचित्र सीरीज तैयार कर प्रसारित की।

शिकायत में कहा गया है कि इस सीरीज को देखने से पता चलता है कि इसे मसालेदार और शब्दाडंबरपूर्ण बनाने के लिए सभी आरोपियों ने बिना किसी सुबूत के सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय के चरित्र का गलत तरीके से चित्रण किया।

सहारा ने शुरुआत से ही इस वृत्त चित्र सीरीज का विरोध करते हुए नेटफ्लिक्स से इसे अपने वेब पोर्टल पर जारी नहीं करने का आग्रह किया था लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। इसके बाद सहारा समूह और उसके कर्मचारियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक सहारा ने कोलकाता में नेटफ्लिक्स के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया है और संबंधित अदालत ने भी नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट