लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चार जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:00 IST

Open in App

प्रयागराज, छह मई उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर उच्च न्यायालय और राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 10 मई से करने का निर्णय किया।

इससे पूर्व, यह अवकाश एक जून से 30 जून, 2021 तक के लिये निर्धारित था जिसे संशोधित कर 10 मई से 4 जून, 2021 तक के लिये कर दिया गया है।

सर्कुलर में कहा गया है, “इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ एवं इसके अधीनस्थ अदालतों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक जून से 30 जून, 2021 के बजाय 10 मई से चार जून, 2021 तक रहेगा। इस तरह से कैलेंडर को संशोधित माना जाएगा।”

इससे पूर्व, कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर को ध्यान में रखते हुए उच्चतम न्यायालय ने भी ग्रीष्मकालीन अवकाश 10 मई से कर दिया है और यह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 28 जून को दोबारा खुलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग