लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के स्कूलों में 15 अप्रैल से दो महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश

By भाषा | Updated: April 14, 2021 12:21 IST

Open in App

भोपाल, 14 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 अप्रैल से दो महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है।

राज्य के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश में कक्षा पहली से आठवीं तक के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त समस्त विद्यालयों के लिए 15 अप्रैल से 13 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाओं का प्रत्यक्ष तरीके से संचालन 30 अप्रैल 2021 तक नहीं किया जाएगा। इन कक्षाओं का ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रह सकेगा।

परमार ने बताया कि प्रदेश में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी छात्रावासों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति और विद्यालय के छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलाधीशों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों एवं प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालय में कार्यरत सभी शासकीय शिक्षक बोर्ड परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण या अन्य शासकीय कार्य के लिए ड्यूटी लगाए जाने पर आवश्यक रूप से उपस्थित होंगे।

जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि बोर्ड परीक्षाएं संबंधित बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई इत्यादि के निर्देश के अनुसार ही आयोजित होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो