लाइव न्यूज़ :

सुल्तानपुर का नाम कुशभवनगर करने के लिये राज्यपाल ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, दिए ऐतिहासिक प्रमाण!

By भाषा | Updated: April 1, 2019 11:24 IST

विगत वर्ष सुल्तानपुर की लंभुआ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ने मांग उठाई थी कि जिले का नाम भगवान राम के पुत्र कुश के नाम पर कुशभवनपुर किया जाए।

Open in App

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने के सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। नाईक ने गत 28 मार्च को लिखे इस पत्र में कहा, ‘‘राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुझसे मुलाकात कर एक पुस्तक 'सुल्तानपुर इतिहास की झलक' तथा ज्ञापन दिनांक 25-03-2019 प्रदत्त किया गया है, जिसमें उन्होंने सुल्तानपुर को हेरिटेज सिटी में शामिल किये जाने तथा उसका नामांतरण कर प्राचीन नाम कुशभवनपुर किये जाने का अनुरोध किया है।’’ 

उन्होंने पत्र में कहा ‘‘उक्त ज्ञापन के साथ प्रदत्त पुस्तक के पृष्ठ संख्या : 4, 6, 16 एवं 202 की ओर विशेष रूप से ध्यानाकर्षण कराया गया है।’’ राज्यपाल ने पत्र में यह भी कहा ‘‘प्राप्त पुस्तक एवं पत्र की प्रति संलग्नकों सहित समुचित कार्यवाही हेतु प्रेषित है।'' गौरतलब है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले साल फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या और इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया था। उसका यह कदम खासी चर्चा का विषय रहा था।

विगत वर्ष सुल्तानपुर की लंभुआ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ने मांग उठाई थी कि जिले का नाम भगवान राम के पुत्र कुश के नाम पर कुशभवनपुर किया जाए। दिसंबर में विधायक देवमणि द्विवेदी ने इस संबंध में विधानसभा में बहस उठाई थी। 

टॅग्स :सुल्तानपुरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया