लाइव न्यूज़ :

सुले ने अजंता गुफाओं की ओर जाने वाली सड़क की खस्ता हालत पर ध्यान दिलाया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:20 IST

Open in App

औरंगाबाद, 24 सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में विश्व विख्यात अजंता गुफाओं की ओर जाने वाली सड़क की खस्ता हालत की ओर शुक्रवार को केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

विश्व धरोहर स्थल का दौरा करने के बाद सुले ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस मुद्दे पर विचार करने का अनुरोध करते हुए ट्वीट किए।

सुले ने 100 किलोमीटर लंबी औरंगाबाद-अजंता गुफा सड़क की खराब हालत के बारे में लिखा और इलाके के विकास के लिए अच्छा रास्ता बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर से पर्यटक इन गुफाओं को देखने के लिए आते हैं और यहां तक जाने वाली सड़क पर वाहनों की अधिक आवाजाही रहती है।

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘मैं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस मार्ग के बारे में सकारात्मकता से विचार करने और इस पर फैसला लेने का अनुरोध करती हूं।’’

सुले ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘150 किलोमीटर लंबे औरंगाबाद-अजंता-जलगांव राजमार्ग में से चार लेन वाला 110 किलोमीटर लंबा मार्ग बना लिया गया है और बाकी का काम साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह