लाइव न्यूज़ :

मोदी के जन्मदिन पर सुलभ इंटरनेशनल ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में मनाया स्वच्छता दिवस

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:11 IST

Open in App

लखनऊ, 17 सितंबर स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सफाई अभियान चलाया और इसे 'स्वच्छता दिवस' के रूप में मनाया।

देश भर में शौचालयों की श्रृंखला चलाने वाले 'सुलभ इंटरनेशनल' ने स्वच्छ भारत पर केंद्रित राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, इस अवसर को चिह्नित करने के लिए वाराणसी, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, कानपुर और झांसी सहित सभी प्रमुख शहरों में जागरूकता अभियान, सफाई अभियान और सेमिनार आयोजित किये।

शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार "स्वच्छता दिवस" के तहत आज भारत के प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए संगठन ने 71 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए । संगठन के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

पाठक ने प्रधानमंत्री के कल्याणकारी प्रयासों से करोड़ों लोगों के जीवन में आये बदलाव पर प्रकाश डाला।

लखनऊ और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम के दौरान सुलभ स्वयंसेवकों के स्वच्छता पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत को अगले स्तर तक ले जाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।

पाठक ने कहा "पिछले सात वर्षों से हम देश के स्‍वास्‍थ्‍य और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं। सफाई अभियान के अलावा लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह