लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 3 नक्सली ढेर, इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद

By भाषा | Updated: September 14, 2019 23:49 IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बीते 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने इससे पहले क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में बीती रात दो नक्सलियों को तथा आज सुबह बीजापुर जिले में एक नक्सली को मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बीते 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार शाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। बीते लगभग 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र में अभी तक छह नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ताड़मेटला गांव के करीब मुकरम नाला के पास पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब मुकरम नाला के करीब था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन नक्सलियों के शव और एक इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बीते 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने इससे पहले क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में बीती रात दो नक्सलियों को तथा आज सुबह बीजापुर जिले में एक नक्सली को मार गिराया था। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया