लाइव न्यूज़ :

सुकमा नक्सल हमला: सीएम शिवराज की घोषणा शहीदों के परिवार को 1 करोड़ रुपये, 1 सदस्य को सरकारी नौकरी भी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 14, 2018 00:25 IST

सुकमा हमले में सीआरपीएफ जवानों में से मध्यप्रदेश के मुरैना के रामकिशन सिंह तोमर और भिंड के जितेंद्र सिंह शहिद हुए हैं।

Open in App

भोपाल, 13 मार्च। सुकमा नक्सली हमले में शहिद 9 जवानों में से मध्यप्रदेश के 2 जवानों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से इस घटना के बारे में चर्चा की है। उन्होंन कहा कि ये जवान देश की आंतरिक सुरक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। दोनों शहिद जवानों के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज ने एक करोड़ की सम्मान राशि देने की घोषणा की है।

सीएम शिवराज ने एक करोड़ रुपये की घोषणा के अलावा शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देने का ऐलान किया है। सुकमा हमले में सीआरपीएफ जवानों में से मध्यप्रदेश के मुरैना के रामकिशन सिंह तोमर और भिंड के जितेंद्र सिंह शहिद हुए हैं। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह घायलों से मिलने और उनके हालचाल का जायजा लेने अस्तपताल पहुंचे। नक्सली हमलें में 9 जवान शहीद जबकी 6 जवान घायल हो गए हैं। हमले में घायल हुए 6 में से 2 जवानों को इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार 13 मार्च को हुए नक्सली हमले में 9 जवान शहीद जबकी 6 जवान घायल हो गए हैं। नक्सलियों ने सुकमा के किस्टाराम के पास इस हमले को अंजाम दिया। हमले घायल हुए 6 में से 2 जवानों को इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि एंटी लैंड माइन व्हीकल के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार आठ जवान मौके पर ही शहीद हो गए। जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल दो जवान मदन कुमार और राजेश कुमार को एयरलिफ्ट कर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टॅग्स :नक्सल हमलाशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया