चंडीगढ़ की सुखना झील, आसपास के क्षेत्रों में चार मृत पक्षी मिले

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:58 IST2021-01-06T19:58:07+5:302021-01-06T19:58:07+5:30

Sukhna lake of Chandigarh, four dead birds found in surrounding areas | चंडीगढ़ की सुखना झील, आसपास के क्षेत्रों में चार मृत पक्षी मिले

चंडीगढ़ की सुखना झील, आसपास के क्षेत्रों में चार मृत पक्षी मिले

चंडीगढ़, छह जनवरी बर्ड फ्लू के डर के बीच चंडीगढ़ की सुखना झील और आसपास के इलाकों से चार मृत पक्षी मिले हैं।

चंडीगढ़ वन एवं वन्यजीव विभाग ने बुधवार को कहा कि वह पता कर रही है कि और पक्षी भी मरे हैं या नहीं।

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जो चार पक्षी मरे हैं उनमें दो प्रवासी पक्षी, एक कबूतर और एक सफेद बगुला है।

उन्होंने कहा कि विभाग बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर सुखना झील और आसपास के क्षेत्रों पर करीब से नजर रख रहा है।

अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है।

चंडीगढ़ के उप वन संरक्षक अब्दुल कयूम ने कहा, ‘‘पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए आरडीडीएल, जालंधर भेजा गया है।’’

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने में तीन दिन लग सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sukhna lake of Chandigarh, four dead birds found in surrounding areas

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे