लाइव न्यूज़ :

सुखबीर ने कृषि कानून वापस लेने की घोषणा का स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 नवंबर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि सही आंदोलन हमेशा सफल हुए हैं।

मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है।

बादल ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले का तहेदिल से स्वागत करते हैं। अकाली दल विशेष रूप से शुक्रगुजार है क्योंकि गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व को इस घोषणा के लिए चुना गया। मुझे उम्मीद है कि यह फैसला देश को जोड़ेगा जिसने प्रदर्शन के कारण बहुत अवरोध देखे हैं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘काश प्रधानमंत्री तभी यह फैसला ले लेते जब अकाली दल ने कानूनों को लागू किये जाते समय यह विषय उठाया था। तब काफी कुछ अलग होता। अब मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि किसानों के खिलाफ मामले वापस लिये जाएं और आगे बढ़ा जाए।’’

बाद में बादल ने मौर में कहा कि उचित आंदोलन हमेशा सफल हुए हैं और आंदोलन की कामयाबी पंजाब के हर परिवार की जीत को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत बड़े नुकसान के बाद मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 700 से ज्यादा किसानों को खो दिया जो आंदोलन के दौरान शहीद हो गये। पिछले एक साल में किसानों ने हर तरह की अड़चन का सामना किया, चाहे खराब मौसम हो या धरना समाप्त करने का दबाव हो।’’

भारतीय जनता पार्टी के साथ फिर से गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए बादल ने कहा, ‘‘बसपा के साथ गठबंधन है और रहेगा।’’

इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी की घोषणा को किसानों की जीत बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया