लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल भाजपा में बदलाव, दिलीप घोष की जगह सांसद सुकांत मजूमदार नए प्रदेश अध्यक्ष

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 20, 2021 21:19 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।सांसद सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल में पार्टी की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई दिल्लीः भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव किया है। सांसद सुकांत मजूमदार को पश्चिम बंगाल में पार्टी की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान अध्यक्ष दिलीप घोष को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी अलग-अलग विज्ञप्तियों में यह घोषणाएं की गईं। एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सांसद सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो मई को नतीजे आने के बाद सांसद बाबुल सुप्रियो और मुकुल रॉय समेत चार विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के लिए भाजपा छोड़ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में रायगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्ण कल्याणी ने कहा, ‘‘यह देखना होगा कि वे किन परिस्थितियों में पार्टी छोड़ रहे हैं।’’ उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी जिला नेतृत्व ने कहा कि वे कल्याणी का पार्टी में स्वागत करेंगे। 

दिलीप घोष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। पश्चिम बंगाल के बालूरघाट से सांसद मजूमदार, दिलीप घोष का स्थान लेंगे। घोष को पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अब वह नड्डा के साथ भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष होंगे। पार्टी ने इसके साथ ही पिछले दिनों उत्तराखंड की राज्यपाद के पद से इस्तीफा देने वाली बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मौर्य के इस्तीफे के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें भाजपा में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPजेपी नड्डाटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो