लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: BJP सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल TMC में शामिल, नाराज बीजेपी MP भेजेंगे तलाक का नोटिस

By स्वाति सिंह | Updated: December 21, 2020 14:53 IST

बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान सोमवार को टीएमसी में शामिल हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो चुके हैं। बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएससी) का दामन थामा है।इसके बाद बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अपनी पत्नी को तलाक देने की तैयारी कर ली है।

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल बढ़ गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो चुके हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएससी) का दामन थामा है। सुजाता ने सोमवार को बीजेपी को छोड़कर टीएमसी की सदस्यता ले ली। इसके बाद बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने अपनी पत्नी को तलाक देने की तैयारी कर ली है।

सुजाता मंडल खान तृणमूल सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। टीएमसी में शामिल होने के बाद सुजाता ने कहा, मैंने राज्य में पार्टी को ऊपर लाने का काम किया था, लेकिन अब भाजपा में कोई सम्मान नहीं है। एक महिला होने के नाते, मेरे लिए पार्टी में रहना मुश्किल था। पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष और सौमित्र खान के बीच बीते दिनों कुछ अनबन भी हुई थी।

उन्होंने कहा, भाजपा केवल तृणमूल से भ्रष्ट नेताओं को अपने पाले में कर रही है और अपनी पार्टी बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा में छह मुख्यमंत्री और 13 डिप्टी सीएम चेहरे हैं! राज्य में भाजपा का कोई सीएम चेहरा नहीं है। मुझे लगता है कि ममता बनर्जी के लिए काम करना एक महिला के रूप में मेरे लिए सम्मानजनक होगा। 

बता दें कि अमित शाह की मौजूदगी में ममता बनर्जी के करीबी मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी जॉइन कर ली। वह अपनी अगुवाई में कुल 10 विधायकों और एक सांसद को भी ले आए, जिनमें से आठ टीएमसी के हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया