लाइव न्यूज़ :

पायल तड़वी केस: फोन से मिला सुसाइड नोट, गिरफ्तार आरोपियों का है नाम, टॉर्चर की है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 15:34 IST

आत्महत्या के बाद पायल तड़वी का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था.  पुलिस ने दावा किया है कि तड़वी ने सुसाइड नोट लिखने के बाद उसकी फोटो अपने फोन से खींच ली थी.

Open in App
ठळक मुद्देपायल तड़वी ने 22 मई को छात्रावास के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी. पायल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि ये तीनों डॉक्टर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी.

मुंबई के बी. वाई. एल. नायर अस्पताल से जुड़ी स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा पायल तड़वी (26) सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है. पायल तड़वी के फोन से सुसाइड नोट मिला है.  पायल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन डॉक्टरों हेमा आहूजा, भक्ति मेहरे और अंकिता खंडेलवाल को गिरफ्तार किया गया है. पायल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि ये तीनों डॉक्टर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी.

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक आत्महत्या के बाद पायल तड़वी का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था.  पुलिस ने दावा किया है कि तड़वी ने सुसाइड नोट लिखने के बाद उसकी फोटो अपने फोन से खींच ली थी. आत्महत्या के बाद कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था. पुलिस का दावा है कि दो आरोपियों ने सुसाइड नोट के साथ ही साक्ष्य मिटाने का काम किया है.

पायल तड़वी ने 22 मई को छात्रावास के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी. वह आदिवासी समुदाय से आती थी. तड़वी के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके तीन वरिष्ठों आहूजा, मेहर और खंडेलवाल ने उन्हें जाति के नाम पर गालियां दीं और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया. तीनों आरोपियों की ओर से पेश वकील आबाद पोंडा ने अदालत में दलील दी कि इसे आत्महत्या के लिए उकसाने के रूप में वर्णित नहीं किया जा सकता है क्योंकि उनकी मुवक्किलों ने अपना काम समुचित ढंग से नहीं करने के सिलसिले में तड़वी की केवल खिंचाई की थी.

मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपी डॉक्टरों को 29 मई को गिरफ्तार किया था, उसके बाद से ये तीनों जेल में ही है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी.

टॅग्स :महाराष्ट्रडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी