लाइव न्यूज़ :

महिला सुरक्षा के लिए सार्वजनिक परिवहन में 'पैनिक बटन' अनिवार्य करने का सुझाव

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:36 IST

Open in App

जयपुर, 19 फरवरी अंतरराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. कमलजीत सोई ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी सार्वजनिक परिवहन व माल ढुलाई वाहनों में 'पैनिक बटन' और वाहन की जगह का पता लगाने वाले उपकरण (वीएलटीडी) को अनिवार्य करने की मांग की है।

'राहत : द सेफ कम्युनिटी फाउंडेशन' के अध्यक्ष सोई ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य का परिवहन विभाग सभी आरटीओ कार्यालयों को आदेश दे कि उन्हीं वाहनों का पंजीयन किया जाए जिनमें वाहन निर्माता या अधिकृत डीलर द्वारा वीएलटीडी लगाया गया हो।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में एक नियंत्रण केंद्र बनाया जाए और इनसे सार्वजनिक परिवहन से जुड़े वाहनों को जोड़ा जाए।

सोई ने कहा कि न्यायाधीश वर्मा समिति की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने नवंबर 2016 में एक अधिसूचना जारी कर केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में नियम 125-एच को शामिल करते हुए राष्ट्रीय परमिट के सभी लोक सेवा व माल ढुलाई वाहनों में ‘पैनिक बटन’ और ‘वीएलटीडी’ लगाना अनिवार्य कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह