लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में गन्ने के दाम में बढ़ोतरी नाकाफी: हुड्डा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से गन्ने के दाम में की गई बढ़ोतरी नाकाफी है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इन दिनों भाजपा-जजपा सरकार गन्ने का दाम सिर्फ 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर जमकर प्रचार व इवेंटबाजी कर रही है। जबकि खेती की बढ़ती लागत की तुलना में सभी फसलों की एमएसपी व गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी नाममात्र है।’’

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा साढ़े 9 साल के कार्यकाल में गन्ने के दाम में 165 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, यानी हर साल 16 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई। वहीँ, भाजपा सरकार के 7 साल के कार्यकाल में कुल 16 प्रतिशत यानी कांग्रेस से 10 गुना कम बढ़ोतरी हुई।’’

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के मुताबिक, हरियाणा में 2005 तक किसानों को गन्ने का सिर्फ 117 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाता था। लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद इसमें ऐतिहासिक 193 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए, रेट 310 रुपये तक पहुंचाया गया, जबकि, भाजपा सरकार ने 7 साल में सिर्फ 52 रुपये बढ़ोतरी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र