लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार के खिलाफ गन्ना किसानों ने खोला मोर्चा, BJP ने कहा- पूरे प्रदेश के किसान परेशान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 20:41 IST

नरसिंहपुर जिले के बड़ी संख्या में गुरुवार को किसान गन्ने का उचित दाम न मिलने और समय पर पैसे न मिलने के विरोध में विधानसभा का घेराव करने राजधानी पहुंचे थे. पहले तो हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर इन किसानों को रोक लिया गया. बाद में किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च निकालने की अनुमति किसानों को दी. 

Open in App

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के किसानों ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में गन्ने के उचित दाम न मिलने के विरोध में मोर्चा खोला. हबीबगंज स्टेशन से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा जा रहे किसानों को पुलिस ने बोर्ड आफिस चौराहे पर रोका तो विरोध स्वरुप किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी तेज कर दी. इसके बाद कृषि मंत्री के बुलावे पर दस किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखी.

नरसिंहपुर जिले के बड़ी संख्या में गुरुवार को किसान गन्ने का उचित दाम न मिलने और समय पर पैसे न मिलने के विरोध में विधानसभा का घेराव करने राजधानी पहुंचे थे. पहले तो हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर इन किसानों को रोक लिया गया. बाद में किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च निकालने की अनुमति किसानों को दी. 

इसके बाद किसान हबीबगंज से बोर्ड आफिस चौराहे होते हुए विधानसभा की ओर जाने लगे तो किसानों को पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक लिया. यहां किसानों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. किसानों का कहना है कि उन्हें जो प्रति क्विंटल गन्ने का मूल्य मिल रहा है, वह बाकी राज्यों के मुकाबले काफी कम है. उनका कहना है कि अभी गन्ना का मूल्य प्रति क्विंटल 262 रुपए के आसपास है. 

किसानों की मांग है कि उन्हें गन्ने पर 50 रुपए प्रति क्विंटल बोनस और 350 रुपए प्रति क्विंटल गन्ने की खरीद दी जाए. किसानों ने शुगर मील मालिकों पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शुगल मिल मालिक उनसे समर्थन मूल्य से भी कम कीमत पर गन्ना खरीद रहे हैं.

भाजपा ने कहा पूरे प्रदेश के किसान खोलेंगे मोर्चा

भाजपा नेता और पूर्व पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सरकार पर प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि किसानों से वादे तो किए हैं, मगर उन्हें जल्द ही पूरा करें. अगर सरकार ने किसानों के वादे पूरे नहीं किए तो आज तो केवल नरसिंहपुर के किसान राजधानी पहुंचे हैं, जल्द ही पूरे प्रदेश के किसान इसी तरह के आंदोलन राजधानी आकर करेंगे. आज पूरे प्रदेश में किसान परेशान है.

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन