लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कोरोना वायरस संक्रमित

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:37 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मामलों के मंत्री सुरेश राणा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सुरेश राणा और विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को ख़ुद यह जानकारी दी।

राणा ने ट्वीट किया “ शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना वायरस जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैं पृथकवास में चला गया हूं।’’

उन्होंने ट्वीट में अपील की “पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से विन्रम अनुरोध है कि आप भी अपनी जांच करवा लें।”

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को ट्वीट किया “शुरुआती लक्षण दिखने पर कल मैंने कोरोना वायरस जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैं घर पर पृथकवास में हूं और जो लोग पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं सभी लोगों से निवेदन है कि आप भी अपनी जांच करवा लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान