भारत की समृद्ध धार्मिक विरासत का हिस्सा है सूफीवाद : अमित शाह
By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:45 IST2021-10-25T20:45:17+5:302021-10-25T20:45:17+5:30

भारत की समृद्ध धार्मिक विरासत का हिस्सा है सूफीवाद : अमित शाह
श्रीनगर, 25 अक्टूबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सूफीवाद भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है।
केन्द्र शासित प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए शाह ने यहां सूफी संतों से मुलाकात की।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कश्मीर शुरू से ही भारत की समृद्ध विरासत का केंद्र बिंदु रहा है। सूफी संस्कृति भी उसी समृद्धता का एक भाग है, जो शांति और उदारवाद की प्रतीक है।’’
उन्होंने लिखा है, ‘‘आज उसी कड़ी में श्रीनगर में सूफी संतों से भेंट कर कश्मीर की शांति और सहअस्तित्व को पुनर्स्थापित करने के लिए एक व्यापक चर्चा की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।