लाइव न्यूज़ :

सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 14:45 IST

Open in App

जयपुर, 21 अक्टूबर ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल (अजमेर) ने बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं पर हमले की निंदा की है।

काउंसिल के चेयरमैन नसीरूद्दीन चिश्ती ने इस तरह के हमलों की निंदा करते हुए यहां एक बयान में कहा, ‘‘मंडपों, पंडालों और मंदिरों पर हमला बेहद निंदनीय और अक्षम्य है। यह घटना अपमानजनक कृत्य है और इस कृत्य को उन व्यक्तियों द्वारा किया गया है जो इस्लाम के असली दुश्मन हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘इस्लाम के नाम पर हिंसा कायरतापूर्ण कार्य है। यह इस्लाम की मूल भावना और पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं के खिलाफ है। इस्लाम धर्म के नाम पर हिंसा को कभी भी जायज नहीं ठहराता है।’’

काउंसिल ने बांग्लादेश सरकार से इस तरह के हमलों की निष्पक्ष जांच कराने और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की भी मांग की।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ईश निंदा करने वाले एक पोस्ट पाये जाने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई। रविवार देर रात भीड़ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के 66 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और कम से कम 20 मकानों में आग लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह