लाइव न्यूज़ :

सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने पाकिस्तान में हिंदू परिवार पर हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:52 IST

Open in App

जयपुर, 23 सितंबर आल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल ने पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार पर हमले की आलोचना की है।

काउंसिल के चेयरमैन नसीरूद्दीन चिश्ती ने घटना को अक्षम्य कृत्य करार दिया और कहा कि इस तरह के हमले इस्लाम के मूल तत्व के खिलाफ हैं।

चिश्ती ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान में हिंदू परिवार पर हमला

अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद को इस्लामिक देश कहता है लेकिन धर्म के नाम पर हिंसा की ऐसी कायराना हरकत इस्लाम के मूल तत्व और पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं के खिलाफ है।

चिश्ती अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन अली खान के उत्तराधिकारी हैं।

बयान में कहा गया है पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की बस्ती कहूर खान के निवासी आलम राम भील व उसके परिवार पर हाल ही में कुछ लोगों ने हमला किया और उन्हें बंधक बनाकर प्रताड़ित किया।

चिश्ती ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा पर भी रोक लगाने में नाकाम रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा