लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बीजेपी नहीं बनाएगी अल्पसंख्यक सरकार, मुनगंटीवार ने कहा-हमारी ऐसी कोई योजना नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 12:11 IST

पोर्टफोलियो के समान आवंटन और मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभागवत, उद्धव के बीच अभी कोई बातचीत नहीं हुई : राउतभाजपा ने ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग खारिज कर दी है।

महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनाने के लिए शिवसेना को लगातार मनाने की कोशिश कर रही है। गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, हम एक मजबूत और स्थिर सरकार चलाना चाहते हैं, हम शिवसेना के साथ सरकार बनाना चाहते हैं। उद्धव जी ने स्वयं कहा था कि देवेंद्र फड़नवीस जी भी शिव सैनिक हैं। 

बीजेपी  नेता आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। नई सरकार के लिए अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। अल्पसंख्यक सरकार बनाने की बात पर मुनगंटीवार ने कहा कि ऐसा करने की हमारी कोई योजना नहीं है।

भागवत, उद्धव के बीच अभी कोई बातचीत नहीं हुई : राउत

शिवसेना के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। राउत ने ठाकरे की शिवसेना विधायकों के साथ बैठक से पूर्व संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी और विपक्षी कांग्रेस एवं राकांपा के विधायक ‘‘पाला नहीं बदलेंगे’’।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘भागवत और ठाकरे के बीच अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है।’’ यह पूछे जाने पर कि राज्य में सरकार गठन को लेकर बने गतिरोध के बीच क्या उनके विचार पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के विचारों को सामने रखा।’’

पोर्टफोलियो के समान आवंटन और मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध बना हुआ है। भाजपा ने ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने की शिवसेना की मांग खारिज कर दी है।

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त होगा। दोनों दलों के सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि दोनों दलों के बीच पीछे के दरवाजे से बातचीत चल रही है और सफलता मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :शिव सेनासंजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी