लाइव न्यूज़ :

सुधीर कुमार सक्सेना कैबिनेट सचिवालय के सचिव (सुरक्षा) नियुक्त

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना को बृहस्पतिवार को कैबिनेट सचिवालय का सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश से यह जानकारी मिली।

मध्य प्रदेश काडर के 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सक्सेना फिलहाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के विशेष महानिदेशक हैं। मंत्रालय ने बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिवालय के सचिव (सुरक्षा) पद पर उनकी नियुक्त को मंज़ूरी दे दी।

सचिव (सुरक्षा) विशेष सुरक्षा बल (एसपीजी) का प्रशासनिक प्रमुख होता है, जो प्रधानमंत्री और उनके साथ उनके आधिकारिक आवास में रहनेवाले उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करता है।

एसपीजी किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री और उनके साथ उनके आधिकारिक आवास में रहनेवाले परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षा प्रदान करता है। यह आवास पूर्व प्रधानमंत्री को पद से हटने के बाद पांच साल की अवधि के लिए मिलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया